चंडीगढ़, 26 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा में इस साल धान की आवक 55 लाख टन से अधिक हो गई है, जिसके लिए 36 लाख टन का लक्ष्य रखा गया था। यह बात गुरुवार को राज्य के खाद्य और आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने कही।
अधिकारियों ने यहां कहा कि इस साल हरियाणा में धान की आवक और खरीदी गत वर्ष की अपेक्षा काफी अधिक हो रही है।
विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, “मौजूदा खरीफ सत्र के दौरान 25 नवंबर तक हरियाणा की मंडियों में 55.05 लाख टन से अधिक धान की आवक हुई है। गत वर्ष की समान अवधि में यह 43.20 लाख टन थी।”
धान की आवक इस साल 36 लाख टन के लक्ष्य से काफी अधिक हुई है।
अब तक सरकारी एजेंसियों ने 42.39 लाख टन धान की खरीदी की है।
धान की आवक और खरीदी में कर्नाल, कुरुक्षेत्र और खताल जिले आगे चल रहे हैं।