साठ फीट के रथ पर विराजेंगे हनुमत प्रभु

hnumanवाराणसी। हनुमत जयंती पर गुरुवार को भिखारीपुर से हनुमान ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 60 फीट लंबे सज्जित वाहन पर प्रभु की झांकी सजाई जाएगी। लगभग 80 झांकियों के साथ ही 5100 हनुमत ध्वज लहराएंगे। आरती की थाल लिए महिलाएं और पुरुषों का जत्था रामनाम गान और भक्त हनुमान के भजन गाते संकट मोचन दरबार में हाजिरी लगाएंगे।

यात्रा संयोजन संस्था हनुमत सेवा समिति के अध्यक्ष रामबली मौर्य ने सुंदरपुर में मंगलवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि ध्वजा यात्रा में 70 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसमें अंचलों से भी भक्तों के जत्थे शामिल होंगे। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत से भी लोग शामिल होंगे। संकट मोचन मंदिर में सवा 11 मन प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भक्तों की संख्या को देखते हुए यात्रा 2015 तक रिकार्ड बनाएगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493