पुतिन, ओलांद ने सीरिया में आतंकवाद से निपटने को जताई प्रतिबद्धता

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद इस समय रूस के दौरे पर हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ओलांद के साथ चर्चा को सकारात्मक करार देते हुए कहा कि दोनों देशों ने सीरिया में आतंकवादी गिरोह इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सामना करने के लिए खुफिया सूचनाएं साझा करने का फैसला किया है, जो आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय गठबंध की स्थापना की दिशा में एक कदम है।

दोनों नेताओं ने रूस और फ्रांस के खिलाफ आतंकवाद के लिए जिम्मेदार दोषियों को दंडित करने की प्रतिबद्धता भी जताई।

ओलांद ने कहा, “हम सभी आतंकवाद से पीड़ित हैं। इसलिए हमें इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए और हमारी मुलाकात का यही उद्देश्य है।”

उन्होंने व्यापक वैश्विक गठबंधन की स्थापना पर जल्द सहमति बनने पर भी जोर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493