फिनलैंड में किशोरी से दुष्कर्म, हत्या के लिए अफगान युवक को उम्रकैद

हेलसिंकी, 27 नवंबर (आईएएनएस)। फिनलैंड में 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के अपराध में अफगानिस्तान के एक युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

फिनलैंड की समाचार एजेंसी ‘एसटीटी’ की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, दोषी युवक को मृतक की मां और परिवार के अन्य सदस्यों को 63,638 डॉलर की राहत राशि देने को कहा गया है और 69,000 यूरो की राशि इमारत को नुकसान पहुंचाने के लिए देने को कहा गया है।

यह घटना पश्चिमी फिनलैंड के पोरी में जनवरी में हुई थी।

पुलिस का कहना है कि दोषी अफगान युवक पिछले कुछ समय से फिनलैंड में रह रहा था और वह पीड़िता का पूर्व प्रेमी भी था। लड़की ने बाद में उससे संबंध तोड़ लिया था, जिससे वह बहुत नाराज व निराश था।

दोषी युवक को हत्या, दुष्कर्म, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और यातायात नियमों के उल्लंघन का दोषी ठहराया गया है। युवक ने इसके खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करने की बात कही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493