नागपुर टेस्ट : अश्विन ने झटके 7 विकेट, भारत जीता (लीड-2)

नागपुर, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने जामथा स्थित विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों से हरा दिया। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन ने कुल 12 विकेट लिए। अपने अब तक के करियर की श्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले अश्विन मैन ऑफ द मैच बने।

नागपुर, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने जामथा स्थित विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों से हरा दिया। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन ने कुल 12 विकेट लिए। अपने अब तक के करियर की श्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले अश्विन मैन ऑफ द मैच बने।

इसी के साथ भारत ने चार मैचों की इस सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। उसने मोहाली में खेला गया पहला टेस्ट 108 रनों से जीता था। बेंगलुरू में खेला गया दूसरा टेस्ट बारिश में धुल गया था। चौथा टेस्ट तीन दिसम्बर से दिल्ली में खेला जाएगा।

साथ ही भारत ने अपने खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का नौ साल अजेय रहने का क्रम भी तोड़ दिया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 215 रन बनाए थे। जवाब में उसने रविचंद्रन अश्विन के पांच और रवींद्र जडेजा के चार विकेटों की मदद से द. अफ्रीका को 79 रनों पर ढेर कर दिया था।

भारत को पहली पारी के आधार पर 136 रनों की बढ़त मिली थी। इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी में 173 रन बनाए और मेहमानों के सामने 310 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम 89.5 ओवरों में 185 रन बनाकर आउट हो गई। उसके लिए कप्तान हाशिम अमला और फाफ दू प्लेसिस ने 39-39 रन बनाए।

भारत की ओर से अश्विन ने दूसरी पारी में सात विकेट लिए जबकि अमित मिश्रा को तीन सफलता मिली। अश्विन (55) इस साल सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के 51 विकेटों के रिकार्ड को पीछे छोड़ा है।

बहरहाल, दूसरे दिन स्टम्प्स तक अमला 3 और डीन एल्गर 10 रनों पर नाबाद लौटे थे। एल्गर 18 रन के निजी स्कोर पर अश्विन की गेद पर आउट हुए। उनका विकेट 40 के कुल योग पर गिरा।

अब्राहम डिविलियर्स (9) को अश्विन ने पगबाधा आउट किया। डिविलियर्स का विकेट 58 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद अमला और प्लेसिस इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया।

दोनों ने पूरे संयम के साथ खेलते हुए पांचवें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। अमित मिश्रा ने चायकाल से ठीक पहले 130 के कुल योग पर अमला को एक बेहतरीन गेंद पर कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराकर इस शानदार साझेदारी को समाप्त किया।

अमला ने अपनी 39 रनों क पारी में 193 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए। उनके आउट होने के तुरंत बाद ही मिश्रा ने 135 के कुल योग पर प्लेसिस को भी बोल्ड कर दिया। प्लेसिस ने भी 39 रन बनाए। प्लेसिस ने 152 गेदों का सामना कर तीन चौके और एक छक्का लगाया।

इन दोनों का आउट होना था कि दक्षिण अफ्रीकी टीम का पुलिंदा सस्ते में बंध गया। ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने 19, डेन विलास ने 12, साइमन हार्मर नाबाद 8, कागिसू राबाडा ने 6 और मोर्ने मोर्कल ने 4 रन बनाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493