तुर्की तट पर समुद्र में 6 मासूम डूबे

अंकारा, 27 नवंबर (आईएएनएस)। तुर्की के निकट ईजियन सागर में शुक्रवार को दो नौकाओं के पलट जाने से छह बच्चों की डूबकर मौत हो गई। दोनों नौकाओं पर शरणार्थी सवार थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तुर्की के तटरक्षक अधिकारियों ने कहा, एक घटना में एक वर्ष और चार वर्ष के बच्चे उस समय अपनी जान गंवा बैठे, जब 23 शरणार्थियों से भरी नौका बोडरम तट पर तूफानी मौसम के कारण पलट गई।

दूसरी छोटी नौका 55 सीरियाई और अफगान शरणार्थियों को ग्रीक द्वीप लेसबस लेकर जा रही थी, और कनक्कल तट पर डूब गई। इस घटना में चार बच्चों की मौत हो गई। बच्चों के शव बाद में बरामद कर लिए गए।

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के मुताबिक, तुर्की से लेसबस द्वीप जाने के दौरान 3,000 से अधिक शरणार्थियों की रास्ते में मृत्यु हो चुकी है।

कथित तौर पर इस साल अब तक 600,000 से अधिक शरणार्थी लेसबस द्वीप पहुंचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493