बामको, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अफ्रीकी देश माली की राजधानी बामको में एक होटल में हुए हमले के संबंध में गिरफ्तार दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, देश की खुफिया एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में शुक्रवार को कहा गया है कि दोनों संदिग्धों के नाम सीदौ दीपकिल और एडमा मैगा है। दोनों को पिछले शुक्रवार को बामको के एक उपनगर में गिरफ्तार कर लिया गया था।
उन्होंने कहा, “दोनों से पूछताछ में हमले के मकसद के बारे में पता चल पाएगा। हमले में 29 लोगों की मौत हो गई थी।”
गौरतलब है कि बंदूकधारियों ने पिछले शुक्रवार बामको के रैडिसन होटल पर हमला किया था। इस्लामी समूह अल-मुराबितौन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन प्रशासन अभी इसकी पुष्टि नहीं कर पाया है।
dharmpath.com dharmpath