नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में अपना जादू बिखेरने के बाद डिज्नी क्लासिक शो ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ दिल्ली में दिसंबर में कदम रखेगा।
इस शो में संगीतमय ढंग से कहानी पेश की गई है। यह बिल्कुल नया और अलग किस्म का प्रयोग है।
‘डिज्नी इंडिया’ के प्रबंधन निदेशक सिद्धार्थ रॉय कपूर ने आईएएनएस को बताया, “सचमुच, हमें लग रहा है कि मनोरंजन के एक नए प्रारूप को पेश करना हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। दिसंबर में दिल्ली को दिखाने के बाद हम अन्य शहरों में भी इसे ले जाने की सोच रहे हैं।”
यह शो अब तक 28 देशों में प्रदर्शित किया जा चुका है। भारत में दिखाए जाने के बावजूद इसकी कहानी के मूल स्वरूप या संगीत में काई बदलाव नहीं किया गया है।
दिल्ली में इस शो की प्रस्तुति 19 से 27 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान 12 शो होंगे। टिकटों की बिक्री रविवार से शुरू होगी।
dharmpath.com dharmpath