नाइकी से अलग हुए आईएएएफ अध्यक्ष कोए

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नाइकी के एंबेसेडर के तौर पर आईएएएफ अध्यक्ष प्रतिवर्ष 151,000 डॉलर कमाते थे और उन्होंने आईएएफ से जुड़े घोटालों के कारण यह फैसला लिया।

कोए ने बिना असल दावेदारी प्रक्रिया के यूजीन को 2021 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की मेजबानी का अधिकार दे दिया, जिसकी अभी जांच चल रही है।

स्वीडन में गोथेनबर्ग का नेतृत्व कर रहे बजोर्न एरिक्सन ने यूजीन शहर पर आरोप लगाते हुए ब्रिटेन की मीडिया को बताया कि कोए बड़े ही सक्रिय रूप से 2021 टूर्नामेंट के लिए अपने पूर्ववर्ती लेमेन डियाक की पैरवी कर रहे थे।

कोए ने किसी भी गलत काम से इनकार करते हुए कहा कि वह आईएएएफ के ऊपर से सभी घोटालों के आरोपों को हटाने के लक्ष्य के लिए इस पद से हट रहे हैं।

यूजीन में ही नाइकी की स्थापना हुई थी।

कोए ने गुरुवार को आईएएएफ परिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “मैंने अपने फैसले पर आईएएएफ की आचार समिति से सुझाव लिया था।”

उन्होंने कहा, “मैं इस सुझाव के लिए काफी आभारी हूं, लेकिन यह साफ है कि वास्तविका और धारणा बुरी तरह से आहत हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493