अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने मोनाको में हुई परिषद की बैठक के बाद यह घोषणा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दो सप्ताह पहले रूस एथलेटिक्स महासंघ (आरएएफ) को आईएएएफ से अब तक की सबसे बड़ी सजा मिली। इस सजा के तहत आरएएफ को विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा किए गए खुलासे के बाद सभी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से निलंबित कर दिया।
निलंबित होने की वजह से रूस के सभी एथलीट और समर्थक दल ओलंपिक खेलों और विशव एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं सहित किसी भी टूनार्मेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
सेबेस्टियन कोए की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई परिषद की बैठक के बाद आईएएएफ द्वारा जारी बयान में कहा गया, “परिषद को सूचित किया जाता है कि एआरएएफ ने बिना किसी सुनवाई की मांग के निलंबन को स्वीकार कर लिया है।”
इस बैठक में कोए ने नाईकी के ब्रांड एंबेसेडर के पद से भी हटने की घोषणा की, लेकिन वह सीएसएम की चैयरमेन के पद पर काबिज रहेंगे।
रियो 2016 ओलंपिक खेलों के समापन के बाद कोए ब्रिटिश ओलंपिक संघ के चैयरमेन पद से भी इस्तीफा दे देंगे।
dharmpath.com dharmpath