13वीं पंचवर्षीय योजना (2016-2020) में मध्य और पश्चिम चीन तथा इंटरसिटी रेलवे को प्राथमिकता दी जाएगी।
माना जा रहा है कि इस साल समाप्त हुई 12वीं पंचवर्षीय योजना में रेलवे में चल संपत्ति में 3,500 अरब युआन तक निवेश हुआ है, जबकि योजना में 2,800 अरब युआन निवेश करने का लक्ष्य रखा गया था।
स्टेट काउंसिल इस साल रेलवे में करीब 800 अरब युआन निवेश करेगा और 8,000 किलोमीटर नए रेल मार्ग पर संचालन शुरू करेगा। रेलवे में चल संपत्ति निवेश 2011 से 2014 के बीच सालाना औसत 11.3 फीसदी की दर से बढ़ा है।
अगले पांच साल में पश्चिमोत्तर चीन का शांक्सी प्रांत रेल नेटवर्क में सुधार के लिए करीब 250 अरब युआन निवेश करना चाहता है और करीब 4,600 किलोमीटर नया रेलमार्ग बनाना चाहता है।
इसी अवधि में पूर्वी चीन का फुजियान प्रांत 1,374 किलोमीटर रेलमार्ग में करीब 160 अरब युआन निवेश करना चाहता है।
dharmpath.com dharmpath