व्यापार मेला : झारखंड पवेलियन की बिक्री 40 लाख रुपये

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2015 में झारखंड पवेलियन की बिक्री लगभग 40 लाख रुपये रही है। इसमें झारक्राफ्ट की बिक्री लगभग छह लाख रुपये रही।

झारखण्ड पवेलियन के निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने कहा, “इस वर्ष मेले में झारखण्ड पवेलियन की बिक्री लगभग 40 लाख रुपये रही। जिसमें सबसे ज्यादा बिक्री झारक्राफ्ट स्टाल पर लगभग छह लाख रुपये रही।” उन्होंने कहा कि अगले साल झारखण्ड पवेलियन और ज्यादा आकर्षक उत्पादों तथा जानकारियों के साथ अपने को सुसज्जित करेगा।

व्यापार मेले का शुक्रवार को समापन हो गया। मेले में झारखण्ड प्रदेश इस वर्ष का साझेदार राज्य था, जो लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र रहा।

भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) ने झारखण्ड पवेलियन को उसकी साज सज्जा और प्रबंधन के लिए साझेदार राज्य की श्रेणी में स्वर्ण पदक से नवाजा है।

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रगति मैदान के शाकुंतलम थियेटर में स्वर्ण पदक प्रदान किया।

मेले के आखिरी दिन झारखण्ड पवेलियन में लोगो की खासा भीड़ देखने को मिली। समापन में लोगों ने पवेलियन में दिए जा रहे आकर्षक छूट पर खूब खरीदारी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493