पणजी, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में विशिष्ट वर्ग ‘श्रद्धांजलि’ के तहत सिनेमा की उन दिग्गज हस्तियों की फिल्में प्रदर्शित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है, जिनका पिछले वर्ष देहांत हुआ है।
‘श्रद्धांजलि’ में शामिल सिने हस्तियां निम्न प्रकार हैं :
भारतीय सिनेमा :
आदेश श्रीवास्तव – प्रसिद्ध संगीतकार और गायक, जिन्होंने 100 से भी अधिक फिल्मों में संगीत दिया है। (फिल्म : चलते-चलते)।
विद्युत चक्रवर्ती – जानेमाने थियेटर, फिल्म, रेडियो और टेलीविजन निर्देशक और अभिनेता (फिल्म : द्वार-द वोयेज आउट)।
दग्गुबाती रामानायडू- प्रसिद्ध तेलुगू फिल्म निर्माता, जिन्होंने हिन्दी, तमिल, मलयाली, कन्नड़ और बांग्ला भाषा में फिल्में बनाई हैं। (फिल्म : प्रेमींचु)।
देवन वर्मा- भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता, जो विशेष रूप से बासु चटर्जी जैसे निर्देशकों के साथ अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। (फिल्म : खट्टा-मीठा)।
नागेश्वर राव- तेलुगु सिनेमा के जानेमाने प्रसिद्ध निर्माता (फिल्म : शंकराभरणम)।
इंदिरा बनिया- असम की थियेटर, रेडियो फिल्म और टेलीविजन हस्ती (फिल्म : हलोधिया चोराये)।
के. बालाचन्दर- तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक (फिल्म : मारो चरित्र)।
मनयागंत सुब्रह्मण्यन विश्वनाथन : एम. एस. वी. के नाम से प्रसिद्ध संगीतकार (फिल्म : मारो चरित्र)।
मनोरमा अपूर्वा- जानी मानी तमिल अभिनेत्री, जिन्होंने 1500 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया (फिल्म : सगोधरारगल)।
निरद एन. महापात्रा- जानेमाने निर्देशक। उनकी पहली फीचर फिल्म माया मीरीगा (1984) थी। (फिल्म : माया मीरीगा)।
रवीन्द्र जैन- संगीतकार, गायक, जिन्होंने कई लोकप्रिय गीत दिए।
अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा :
मनोएल द ओलिवीरा (पुर्तगाल) – सर्वाधिक सफल फिल्म निर्देशक और शायद इकलौते फिल्मकार, जिनका फिल्मी कॅरियर मूक काल से लेकर डिजीटल युग तक रहा। (फिल्म : क्रिस्टोफर कोलंबस द एनिग्मा)।
अंकिता एक्बर्ग (इटली, फ्रांस)- 1950 के दशक की एक सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेत्री। (फिल्म : ला डोल्स वीटा)।
उमर शरीफ (ब्रिटेन)- ऑस्कर नामित और मल्टीपल गोल्डन ग्लोब पुरस्कार विजेता अभिनेता। (फिल्म : लारेंस ऑफ अरेबिया)।
वेस क्रेवन (अमरीका)- डरावनी फिल्मों के महारथी (फिल्म : स्क्रीम)।
dharmpath.com dharmpath