केन्या के 7 एथलीटों पर डोपिंग के लिए प्रतिबंध

केन्या एथलेटिक्स महासंघ ने कहा कि 2010 और 2013 में विश्व चैम्पियन रहीं चेबेट पर डोपिंग परीक्षण में सकारात्मक परिणामों के बाद चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

इसी के साथ एगनेस जेपोस्गेई, बर्नार्ड वेंदिया, जूडी जेसाइरे किमुजी और लिलियान मोरा मारिटा पर भी प्रतिबंध लगा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 29 वर्षीया चेबेट ने पिछले साल ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों की 10,000 मीटर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। उन पर प्रतिबंध इस साल 17 जुलाई से ही लागू हो गया है, जो 16 जुलाई, 2019 तक जारी रहेगा।

चेबेट के साथ बीजिंग विश्व चैम्पियन प्रतिभागी जॉयसी जकारी और कोकी मानुंगा पर भी चार-चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

इस सप्ताह केन्या के कुछ एथलीटों ने महासंघ के अध्यक्ष इशाह किपलागत और उपाध्यक्ष डेविड ओकेयो के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493