भारत-अल्बानिया के बीच राजनयिक पासपोर्ट धारकों के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

तिराना, 28 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और अल्बानिया ने दोनों देशों के राजनयिक और सेवा पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा जरूरतों को हटाने के संबंध में एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

अल्बानिया के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस समझौते से दोनों देशों के हितों की पूर्ति होगी और दोनों पक्षों के आपसी हितों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में मैत्रीपूर्ण संबंधों और सहयोग को मजबूत किया जाएगा।

इस समझौते से दोनों देशों के बीच कारोबार सुगम होगा और संचार एवं सहयोग की गति तेज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493