टॉम क्रूज 2 साल से नहीं मिले बेटी से

लॉस एंजेलिस, 28 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज कथित तौर पर लगभग दो साल से अपनी बेटी सूरी से नहीं मिले हैं, जो अब नौ साल की है।

पत्रिका ‘नेशनल एनक्वायर’ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, टॉम ने धर्म ‘साइंटोलॉजी’ की वजह से अपनी पूर्व पत्नी केटी होम्स और बेटी सूरी से दूरी बना रखी है। वह करीब 800 दिनों से अपनी बेटी से नहीं मिले हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, टॉम के एक करीबी सूत्र ने बताया, “टॉम, सूरी के दैनिक जीवन का हिस्सा बनने के बहुत अधिक इच्छुक नहीं हैं। केटी मां की जिम्मेदारी सही तरह से निभा रही हैं, लेकिन पिता की जगह तो कोई नहीं ले सकता।”

सूत्र ने बताया, “उन्हें पिछले दो साल से अधिक समय से अपनी बेटी के साथ सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है।”

अप्रैल में ऐसी खबरें थी कि टॉम अपनी फिल्म ‘मिशन : इंपॉसिबल रॉग नेशन’ की लंदन में शूटिंग में व्यस्त होने के कारण सूरी से लगभग एक साल से नहीं मिले, लेकिन तब उनके एक प्रतिनिधि ने ऐसी खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि टॉम, सूरी से मिले हैं, लेकिन यह एक निजी मुलाकात की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493