माली में संयुक्त राष्ट्र केंद्र पर हमला, 3 मरे (लीड-1)

बमाको, 28 नवंबर (आईएएनएस)। माली में संयुक्त राष्ट्र शांति केंद्र पर शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, हमला उत्तरी माली के किदाल शहर में हुआ।

संयुक्त राष्ट्र के एक शांतिरक्षक ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने देश के उत्तर में स्थित किदाल शहर में संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों के अड्डे पर हमला कर दिया।

माली में संयुक्त राष्ट्र शांति बल (एमआईएनयूएसएमए) के प्रवक्ता ओलिवियर सलगादो के मुताबिक, घायलों को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493