‘तमाशा’ के लिए ऋतिक ने दीपिका, रणबीर को सराहा

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने हाल ही में रिलीज ‘तमाशा’ फिल्म के लिए रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की सराहना की।

अभिनेता ने शुक्रवार रात ट्वीट कर दोनों को बधाई दी।

ऋतिक ने लिखा, “बेहतरीन लोग बेहतरीन चीजें कर रहे हैं। फिल्म के लिए मिलने वाली तारीफों के लिए बधाई हो दीपिका और मेरे दोस्त रणबीर।”

इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘तमाशा’ ने रिलीज के पहले दिन ही 10.87 करोड़ रूपये की कमाई कर ली। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।

ऋतिक को पिछली बार फिल्म ‘बैंग बैंग’ में अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ देखा गया था।

उन्हें जल्द ही आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘मोहनजो दारो’ में देखा जाएगा। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493