नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा कि एयर इंडिया अपना अंतर्राष्ट्रीय संचालन बढ़ाने के क्रम में नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू कर सकती है।

राजू ने यह घोषणा शुक्रवार शाम आयोजित एक कार्यक्रम से अलग की। यह कार्यक्रम नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के बीच एयर इंडिया की सीधी उड़ान शुरू होने के उपलक्ष्य में आयोजित था।
राजू ने संवाददाताओं से कहा, “एयर इंडिया अधिक से अधिक भारतीय शहरों को अमेरिका से हवाई मार्ग से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। नई दिल्ली से वाशिंगटन डीसी के लिए एयर इंडिया की एक उड़ान पर विचार चल रहा है।”
राजू ने हालांकि कहा कि कर्ज के बोझ से दबी एयर इंडिया तभी उड़ान शुरू करेगी, जब इसमें लाभ की स्थिति दिखेगी।
राजू ने कहा, “एयर इंडिया द्वारा आर्थिक व्यवहार्यता अध्ययन के बाद ही इस मार्ग पर नई उड़ानें शुरू की जाएंगी।”
एयर इंडिया दो दिसंबर से नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के बीच सप्ताह में तीन दिन एक बोइंग 777-300ईआर विमान की उड़ान संचालित करेगी।
इस उड़ान के शुरू होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विजिट कैलिफोर्निया के साथ मिलकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
dharmpath.com dharmpath