शेयर बाजार : आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा पर रहेगी नजर

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में अगले सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा पर निवेशकों की नजर रहेगी।

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में अगले सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा पर निवेशकों की नजर रहेगी।

अगले सप्ताह निवेशकों की नजर प्रमुख आर्थिक आकड़ों, वैश्विक रुझानों, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेश (डीआईआई) के आकड़ों, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और तेल की कीमतों पर भी बनी रहेगी।

रिजर्व बैंक मंगलवार एक दिसंबर 2015 को मौद्रिक नीति समीक्षा घोषणा करेगा। बैंक ने 29 सितंबर को की गई पिछली समीक्षा में प्रमुख रेपो दर को 50 आधार अंक घटाते हुए 7.25 से 6.75 फीसदी कर दिया था।

सोमवार 30 नवंबर को सरकार मौजूदा कारोबारी साल की दूसरी तिमाही के लिए आर्थिक विकास दर से संबंधित आकड़े जारी करेगी। प्रथम तिमाही की विकास दर सात फीसदी थी।

मंगलवार एक दिसंबर 2015 को नवंबर महीने के लिए निक्के ई इंडिया विनिर्माण पर्चेजिंग मैनेजर इंडेक्स (पीएमआई) के आकड़े जारी होंगे। विनिर्माण पीएमआई अक्टूबर में गिरावट के साथ 50.7 पर दर्ज किया गया, जो सितंबर में 51.2 पर था।

गुरुवार तीन दिसंबर को निक्के ई इंडिया सेवा पीएमआई के नवंबर के आकड़े जारी होंगे। सेवा पीएमआई अक्टूबर में 52.6 पर था जो सितंबर में 51.5 पर था।

अगले सप्ताह वाहन कंपनियों पर निवेशकों की नजर रहेगी। ये कंपनियां एक दिसंबर से नवंबर में हुई बिक्री के आंकड़े जारी करना शुरू करेंगी।

अगले सप्ताह सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी, क्योंकि ये कंपनियां महीने के आखिर में तेल मूल्यों की समीक्षा करेंगी। तेल विपणन कंपनियां हर महीने के मध्य में और आखिर में गत दो सप्ताह की कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों के आधार पर देश में विपणन के लिए तेल मूल्य की समीक्षा करती हैं। ये कंपनियां महीने के आखिर में विमान ईंधन मूल्यों की भी समीक्षा करती हैं।

विमानन ईंधन मूल्यों की समीक्षा होने की वजह से विमानन कंपनियों के शेयरों पर भी विशेष नजर रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493