प्रिया परमार का उपन्यास 100 उल्लेखनीय किताबों में शुमार

वाशिंगटन, 29 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय मूल की लेखिका प्रिया परमार के ऐतिहासिक उपन्यास ‘वेनेसा एंड हर सिस्टर’ को न्यूयॉर्क टाइम्स की 2015 की 100 उल्लेखनीय किताबों में शामिल किया गया है।

वाशिंगटन, 29 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय मूल की लेखिका प्रिया परमार के ऐतिहासिक उपन्यास ‘वेनेसा एंड हर सिस्टर’ को न्यूयॉर्क टाइम्स की 2015 की 100 उल्लेखनीय किताबों में शामिल किया गया है।

‘न्यूयार्क टाइम्स’ ने इसे ‘एक मनगढ़ंत डायरी और पत्रों के इर्द-गिर्द रचा गया वर्जिनिया वूल्फ और वेनेसा बेल का उपन्यास’ बताते हुए इसे कई परतों वाला एक सूक्ष्म तरीके से छायांकित उपन्यास बताया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने पुस्तक समीक्षा में लिखा है कि परमार ने मशहूर आधुनिकतावादी अंग्रेजी लेखिका वूल्फ की बहन वेनेसा का ऐसा सजीव चित्रण किया है, जिसे पूरी तरह महसूस किया जा सकता है।

समीक्षा के मुताबिक, “दुनिया वर्जिनिया को उनकी रहस्यमयी बड़ी बहन से ज्यादा बेहतर तरीके से जानती है। परमार ने पारिवारिक परिदृश्य में उनके रिश्ते की समरूपता को बनाए रखा है।”

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, “परमार ने ‘वेनेसा एंड हर सिस्टर’ में ऐसी महिला के चरित्र की सच्चाई और परिभाषा को प्रस्तुत किया है जिसका स्वभाव उतना ही रहस्यमयी था जितना गहरा उसका प्रभाव था।”

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, “वेनेसा के जटिल जीवन के तथ्य काफी समय से उपलब्ध हैं, भले ही उसके निजी विचारों का अंदाजा लगाना कठिन रहा हो क्योंकि वर्जिनिया की तरह वह डायरी नहीं लिखती थीं।”

टाइम्स की समीक्षा के मुताबिक, “परमार द्वारा गढ़ी गई पत्रिका एक अलौकिक सफलता है। प्रशंसनीय और सुंदर। यह वैसी ही है जैसी कि वेनेसा के पत्रों में पाई जा सकती है।”

इससे पूर्व उपन्यास ‘एक्जिट द एक्ट्रेस’ लिख चुकीं परमार हवाई और लंदन आती-जाती रहती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493