ईपीएल : वार्डी ने तोड़ा रिकार्ड, मैनचेस्टर शीर्ष पर

शनिवार को मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ हुए मैच में लीसेस्सटर ने 1-1 से बराबरी कर लगातार 11वां मैच जीता।

किंग पावर स्टेडियम में वार्डी ने 24वें मिनट में गोल दागते हुए लीसेस्सटर को 1-0 से बढ़त दिलाई। वार्डी ने मैनचेस्टर युनाइटेड पूर्व फारवर्ड खिलाड़ी रूड वान नीस्टलरूए का 10 मैचों का रिकार्ड तोड़ा।

मैच के दौरान फुर्ती दिखाते हुए मैनचेस्टर ने भी अपना गोल दागा और मैच को 1-1 से बराबर कर दिया।

लीग सूची में मैनचेस्टर प्रथम और लीसेस्सटर दूसरे स्थान पर काबिज हैं। दोनों ही क्लब के अंक बराबर हैं, लेकिन गोल में अंतर है।

वार्डी ने कहा, “यह अविश्वसनीय था। मुझ पर काफी ध्यान दिया जा रहा था, लेकिन मैंने इसके बारे में ज्यादा न सोचते हुए अपना खेल खेला।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493