रेडमायने की ‘हैरी पॉटर’ पोशाक रेडक्लिफ की जलन की वजह

लॉस एंजेलिस, 29 नवंबर (आईएएनएस)। ‘हैरी पॉटर’ सीरीज की फिल्मों के लिए मशहूर हॉलीवुड अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ का कहना है कि फिल्म ‘फैंटेस्टिक बीस्ट्स एंड व्हेयर टू फाइंड देम’ में अभिनेता एडी रेडमायने द्वारा पहनी गई जादूगर वाली शानदार पोशाक उनके लिए जलन का कारण है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडक्लिफ ने पत्रिका ‘एनएमई’ को बताया, “एडी तुम्हारी शानदार पोशाक से मुझे जलन हो रही है। मुझे 10 वर्षो तक जीन्स और एक जिप टॉप पहनना पड़ा और तुम्हें पहले ही एक शानदार कोट मिल गया है।”

रेडक्लिफ को जे.के. रॉलिंग की लोकप्रिय पुस्तक श्रृंखला पर 2001 से 2011 के बीच बनी ‘हैरी पॉटर’ की आठों फिल्मों में हैरी पॉटर का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।

रेडक्लिफ का कहना है कि ‘लंदन वेस्ट एंड स्टेज’ के आगामी शो ‘हैरी पॉटर एंड द कस्र्ड चाइल्ड’ में किसी और को यह किरदार निभाते देखना उनके लिए अजीब होगा।

उन्होंने कहा, “यह अजीब है, लेकिन मैं खुश हूं कि यह मेरे बगैर चल रहा है। मेरा इस पर कोई अधिकार नहीं है।”

फिल्म को देखने के सवाल पर रेडक्लिफ ने कहा, “मैं फिल्म जरूर देखना चाहता हूं। मैं देखना चाहता हूं कि अब क्या होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493