रियो डी जेनेरियो, 29 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व ब्राजीली स्टार स्ट्राइकर लुइस फेबियानो के गोल की मदद से साओ पाउलो क्लब ने ब्राजीली सेरी-ए चैम्पियनशिप में फिग्वेरेंसी को 3-2 से हरा दिया।
इस जीत ने साओ पाउलो को दक्षिण अमेरिका के सबसे बड़े क्लब टूर्नामेंट कोपा लिबर्टाडोरेस के लिए क्वालीफाई करने के करीब पहुंचा दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 35 साल के फेबियानो ने मुरुम्बी स्टेडियम में खेले गए इस मैच के 11वें मिनट में गोल किया।
इसके बाद एलन कार्डेक और थिागो मेंडेस ने दो और गोल करके टीम की जीत पक्की कर दी।
फिग्वेरेंसी के लिए क्लेटन और पूर्व ब्राजीली मिडफील्डर कार्लोस एल्बटरे ने गोल किए।
dharmpath.com dharmpath