पाकिस्तान पोलियो उन्मूलन के प्रति प्रतिबद्ध : नवाज

इस्लामाबाद, 29 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान दुनिया को पोलियो मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार, नवाज शरीफ ने माल्टा में शनिवार के राष्ट्रमंडल सम्मेलन के पोलियो-रोधी अभियान सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने भावी पीढ़ियों को इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पोलियो-रोधी अभियान में माता-पिता को इस बारे में जागरूक करने संबंधी रणनीति, स्वास्थ्य कर्मचारियों का एक समर्पित नेटवर्क, जानकार एवं सहायक चिकित्सा बिरादारी, नागरिक समाज (सिविल सोसायटी), धार्मिक नेतृत्व एवं मीडिया शामिल हैं।

नवाज शरीफ ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर एक बच्चे तक पहुंचना है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो रोधी दवा से वंचित न रहे।

उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि पाकिस्तान पोलियो के मामलों की संख्या में कमी लाने में सक्षम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493