खालिदा की सोमवार को अदालत में पेशी

बांग्लादेश में विपक्षी नेता खालिदा के एक वकील ने बताया कि उनकी मुवक्किल जमानत की गुहार लगाएंगी। यह मामला एक विदेशी फर्म को ठेका देने का है जिसमें सरकारी खजाने को भारी चपत लगी थी।

2007 में तत्कालीन सेना समर्थित सरकार ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष खालिदा जिया को गिरफ्तार किया था। इसके बाद बांग्लादेश के भ्रष्टाचार रोधी आयोग ने खालिदा के खिलाफ निको रिश्वत मामला दर्ज किया था।

5 मई 2008 को खालिदा जिया, पूर्व कानून मंत्री मौदूद अहमद समेत 11 लोगों पर आरोप लगाया गया था कि इन्होंने कनाडा की कंपनी निको रिसोर्सेज को गैस खोजने का ठेका देकर देश को 1.76 अरब डालर का नुकसान पहुंचाया है।

खालिदा कह चुकी हैं कि उन पर और उनके बेटों पर मामले राजनैतिक विद्वेष की वजह से लगाए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493