‘दिलवाले’, ‘बाजीराव..’ की टक्कर से कोई फर्क नहीं पड़ता : प्रियंका

मुंबई , 29 नवंबर (आईएएनएस)। रोहित शेट्टी की ‘दिलवाले’ और संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ एक साथ 18 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है। लेकिन फिल्म के कलाकारों को इस टकराव से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनका मानना है कि दोनों फिल्में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।

ऐतिहासिक फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “हम ‘दिलवाले’ से प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहे हैं। यह लोगों का मानना है कि दोनों फिल्में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।”

फिल्म ‘दिलवाले’ में शाहरुख और काजोल की जोड़ी एक बार फिर लंबे अंतराल बाद पर्दे पर आ रही है, वहीं फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका जैसे सितारे हैं।

प्रियंका ने कहा, “मुझे लगता है कि दोनों खूबसूरत और अलग तरह की फिल्मे हैं। दोनों फिल्मों की कहानी अलग है और यह दो अलग फिल्म निर्माताओं ने बनाई है।”

फिल्म ‘दिलवाले’ में वरुण धवन, कृति सैनन भी हैं। इस पर कृति ने कहा, “मैंने फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का ट्रेलर देखा और मुझे यह पसंद आया। संजय लीला भंसाली की फिल्म दुनिया की फिल्मों से अलग और भव्य है।”

प्रियंका ने कहा, “ये अलग कहानी वाली फिल्में हैं और मुझे नहीं लगता कि इससे फर्क पड़ना चाहिए। यह त्योहारों का मौसम है और मुझे नहीं लगता कि कोई परेशानी होनी चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493