रूस : हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत

समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने रूस आपदा मंत्रालय की स्थानीय शाखा के प्रमुख मीडिया अधिकारी वादिम सिमोनेको के हवाले से कहा कि तेल क्षेत्र की ओर जा रहा हेलीकॉप्टर केद्रोवोये कस्बे के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में मरने वाले लोगों में हेलीकॉप्टर चालक दल के दो सदस्य हैं, जबकि शेष दो व्यक्ति तेल कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी।

राहत कर्मियों से पहले घटना स्थल पर पहुंचने वाले एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो व्यक्तियों के शव हेलीकॉप्टर के अंदर ही पड़े थे, जबकि शेष दो व्यक्तियों के शव दुर्घटना स्थल से 50 मीटर दूरी पर मिले।

प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर स्कोल एयरलाइंस की थी। राहत एवं बचावकर्मी दुर्घटना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं तथा दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

ज्ञात हो कि गुरुवार को रूस के उत्तरी क्रासनोयास्र्क इलाके में एमआई-8 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर में सवार 25 में से 10 लोगों की हादसे में मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493