अपने घोड़ों से कुछ ज्यादा ही ‘प्यार’ करते हैं स्विस नागरिक

लंदन, 29 नवंबर (आईएएनएस)। स्विटजरलैंड के लोगों में घोड़ों के प्रति दीवानगी जगजाहिर है। लेकिन, कुछ लोगों ने इसे एक नया ही रंग दे दिया है। बीते साल स्विटजरलैंड में घोड़ों के साथ सेक्स करने के 105 मामले दर्ज किए गए।

लंदन, 29 नवंबर (आईएएनएस)। स्विटजरलैंड के लोगों में घोड़ों के प्रति दीवानगी जगजाहिर है। लेकिन, कुछ लोगों ने इसे एक नया ही रंग दे दिया है। बीते साल स्विटजरलैंड में घोड़ों के साथ सेक्स करने के 105 मामले दर्ज किए गए।

मिरर की शुक्रवार की रपट के मुताबिक, स्विटजरलैंड के ज्यूरिख स्थित पशु अधिकार संस्था टियर इम रेख्त ने कहा है कि उसे डर है कि देश में कम से कम 10000 लोग ऐसे हैं जो पशुओं में आप्राकृतिक सेक्स रुचि रखते हैं।

संस्था से संबद्ध विधि विशेषज्ञ एंड्रियास रुत्तिमान ने कहा कि चौंकाने वाले आंकड़ों-अब तक की सर्वाधिक संख्या के बावजूद आज भी अधिकांश मामले ऐसे हैं जिनकी जानकारी नहीं मिल पाती।

रुत्तिमान ने कहा, “यह संख्या अन्य पशुओं की तुलना में बढ़ी हुई है। घोड़ों के साथ क्रूरता के 105 मामले बीते साल दर्ज हुए। यह इससे पहले के साल से अधिक तो है लेकिन शायद वास्तविक संख्या से कम है।”

संस्था का कहना है कि इंसानों द्वारा पशुओं के साथ सेक्स करने के मामले इससे कहीं अधिक हो सकते हैं क्योंकि बहुत से लोग फार्म के पास रहते हैं या घुड़सवारी में रुचि रखते हैं।

रपट में बताया गया है कि 2014 में पशुओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के 1709 मामले दर्ज हुए। 2013 में यह संख्या 1542 थी।

स्विटजरलैंड के 18000 फार्मो में 110,000 घोड़े हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493