डेविस कप : मरे की बदौलत ब्रिटेन बना विश्व चैम्पियन

घेंट (बेल्जियम), 29 नवंबर (आईएएनएस)। दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मरे के शानदार प्रदर्शन के बल पर ब्रिटेन ने टेनिस के विश्व कप ‘डेविस कप’ विश्व ग्रुप के फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को 3-1 से मात दे दी।

रविवार को हुए पुरुष एकल वर्ग के तहत हुए चौथे मुकाबले में बेल्जियम के डेविड गॉफिन को सीधे सेटों में 6-3, 7-5, 6-3 से हराया और ब्रिटेन को 10वीं बार डेविस कप चैम्पियन का खिताब दिला दिया।

लियोन स्मिथ के नेतृत्व में ब्रिटेन ने 1936 के बाद डेविस कप खिताब हासिल किया है।

बेस्ट ऑफ फाइव के तहत हो रहे फाइनल मुकाबले का चौथा मैच खेलने की नौबत ही नहीं आई।

ब्रिटेन को जिन तीन मुकाबलों में जीत मिली उन तीनों मुकाबलों में मरे का योगदान रहा। दो मुकाबले तो मरे ने एकल वर्ग में खुद जीते और पुरुष युगल वर्ग के तहत एक मैच उन्होंने जेमी मरे के साथ जीता।

ब्रिटेन के लिए पुरुष एकल वर्ग का पहला मैच हालांकि निराशाजनक रहा। शुक्रवार को हुए इस मैच में काइल एडमंड शुरुआती दो सेट जीतने के बाद डेविड गोफिन के हाथों अगले तीन सेट हार गए।

गोफिन ने एडमंड को 3-6, 1-6, 6-2, 6-1, 6-0 से हराया और बेल्जियम को 1-0 से बढ़त दिला दी। लेकिन इसके बाद मरे ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे मुकाबले में रुबेल बेमेलमैंस को 6-3, 6-2, 7-5 से मात दे दी और ब्रिटेन को मुकाबले में 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

शनिवार को पुरुष युगल वर्ग के तहत तीसरा मुकाबला हुआ, जिसमें मरे ने जेमी मरे के साथ गॉफिन और स्टीव डार्सिस की जोड़ी को 6-4, 4-6, 6-3, 6-2 से हराया। इस जीत के साथ ब्रिटेन ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी।

इसके साथ ही मरे ने विंबलडन, अमेरिकी ओपन और ओलम्पिक स्वर्ण के बाद एक और प्रतिष्ठित पदक अपने नाम कर लिया। मरे ने एक दिग्गज खिलाड़ियों जॉन मैकनरो मैट्स विलेंडर के किसी एक डेविस कप वर्ष में 8-0 का रिकॉर्ड रखने के कीर्तिमान की भी बराबरी कर ली।

युगल वर्ग में तो मरे एक वर्ष में 11 मैच जीतने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493