मरे की बदौलत ब्रिटेन ने 79 साल बाद जीता डेविस कप खिताब

मरे के शानदार प्रदर्शन के बल पर ब्रिटेन ने टेनिस के विश्व कप ‘डेविस कप’ विश्व ग्रुप के फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को 3-1 से मात दे दी।

पुरुष एकल वर्ग के तहत रविवार को हुए चौथे मुकाबले में मरे ने बेल्जियम के डे विड गॉफिन को सीधे सेटों में 6-3, 7-5, 6-3 से हराया।

मरे ने जीत के बाद कहा, “यह साल हम सबके लिए सबसे यादगार रहेगा। इससे बढ़कर और कुछ नहीं हो सकता। आशा है कि हम इसे अगले साल भी जीतें।”

गॉफिन ने मरे की तारीफ करते हुए कहा, “वह एक शानदार विजेता हैं। मैंने उन्हें मात देने की पूरी कोशिश की, लेकिन मेरे लिए वह काफी सशक्त थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493