नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने सोमवार को कहा कि वह नेटवर्क की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अगले तीन साल में 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल विट्टल ने यहां कहा, “प्रोजेक्ट लीप कार्यक्रम से नेटवर्क में काफी सुधार आएगा। निवेश का बड़ा हिस्सा वायस सेवा में सुधार पर खर्च होगा।”
कंपनी 2015-16 में 70 हजार से अधिक बेस स्टेशन स्थापित करेगी।
dharmpath.com dharmpath