एलईडी एक्सपो 3 दिसम्बर से

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के प्रगति मैदान में मैसे फ्रैंकफर्ट इंडिया द्वारा 13वें एलईडी एक्सपो 2015 का आयोजन तीन से पांच दिसम्बर, 2015 को किया जाएगा।

यहां जारी एक बयान के मुताबिक, 11,000 वर्ग मीटर में फैले इस बार के एलईडी एक्सपो में देश-विदेश की लगभग 258 कंपनियां भाग ले रही हैं, जिसमें 159 कंपनियां भारत से और 99 अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां हैं।

बयान के अनुसार, पिछले एक्सपो के मुकाबले 13वां एलईडी एक्सपो 40 प्रतिशत बड़ा है। एक्सपो में भाग लेने वाली कंपनियों में अधिकतर फिनलैंड, हांगकांग, सिंगापुर, ताईवान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की हैं।

एलईडी लाइट न सिर्फ इस्तेमाल करने मंे आसान होती है, बल्कि बिजली की बचत भी करती है। इसे पर्यावरण के लिए सुरक्षित भी माना जाता है।

प्रधानमंत्री के घरेलू उर्जा कुशल प्रकाश कार्यक्रम की पहल के अनुसार एलईडी लाइट इस्तेमाल करने से उपभोक्ता बिजली बिलों मंे तकरीबन 40,000 करोड़ रुपये कम किए जा सकेगें और 105 अरब यूनिट उर्जा बचाने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493