भारतवंशी विधायक को हजारों ने श्रदांजलि दी

टोरंटो, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बर्फीले रास्ते में फंसे एक चालक की मदद करने में अपनी जान से हाथ धो बैठे भारतीय मूल के कनाडाई विधायक मनमीत भुल्लर को कालगेरी में दो हजार से अधिक लोगों ने श्रदांजलि दी है।

भुल्लर (35) कनाडा के अलबर्टा प्रांत की सरकार में मंत्री रह चुके थे। 28 साल की उम्र में चुने जाने के साथ वह सबसे कम उम्र के भारतवंशी विधायक बने थे।

23 नवंबर को कालगेरी और एडमोंटन के बर्फ से ढंके राजमार्ग पर फंसे एक वाहन चालक को बचाने के दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी।

भुल्लर अपनी गाड़ी के पास खड़े थे और उसी दौरान एक अन्य वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

वायसऑनलाइन की रपट के मुताबिक, कालगेरी के मेयर नहीद नेन्शी ने एक ट्वीट में कहा, “आज (रविवार) रात कालगेरी के महत्वपूर्ण स्थान गहरे नीले रंग (भुल्लर का पसंदीदा रंग) में रौशन रहेंगे।”

नहीद ने भुल्लर की याद में जुबली प्रेक्षागृह में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में 40 अन्य विधायकों के साथ हिस्सा लिया।

सीबीसी की रपट के मुताबिक, कार्यक्रम में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो का बयान पढ़कर सुनाया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि “भुल्लर असाधारण थे, जिन्होंने अपना सार्वजनिक और निजी जीवन दूसरों की मदद के नाम कर दिया था।”

भुल्लर की पत्नी ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा, “सभी लोग हीरो की मौत नहीं मरते..मीठा न सिर्फ हीरो की तरह मरे बल्कि जीए भी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493