लॉस एंजेलिस, 30 नवंबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी कलाकार कर्टनी कार्दशियां ने अपने पूर्व प्रेमी स्कॉट डिसिक को आगाह किया है कि वह सुलह के उसके आग्रह पर तभी गौर करेंगी, जब वह उनके बनाए कुछ नियमों को मान लेंगे।
वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, डिसिक के मित्र और प्रबंधक डेविड वेनट्रॉब ने पत्रिका ‘हीट’ को कहा, “कुछ नियम हैं जिन्हें उसे निभाना होगा। उसे क्लब जाना छोड़ना होगा, पिता और परिवार का सदस्य होने के नाते शालीन रहना होना।”
कर्टनी यह भी चाहती हैं कि डिसिक अपनी सभी पूर्व प्रेमिकाओं से नाता तोड़कर पैसे कमाने के नए जरिए ढूंढ़े।
इस वर्ष की शुरुआत में उनके अलगाव के बाद से कर्टनी सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फिगर दिखा रही हैं।
वेनट्रॉब ने कहा, “अगर आप देखते हैं कि आपकी पूर्व प्रेमिका खूबसूरत दिख रही है और आपको लगता है कि आपका निर्णय गलत था तो यह तकलीफदेह होता है। मुझे लगता है कि इसी कारण वह उसे फिर से पाना चाहते हैं।”
dharmpath.com dharmpath