ली ने रविवार को विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर कहा, “हमें एड्स से बचाव और इलाज पर अधिक खर्च करने की जरूरत है, विशेष रूप से मध्य एवं पश्मिची चीन के सर्वाधिक प्रभावित और गरीब क्षेत्रों में।” उन्होंने कहा कि इस दिशा में सामाजिक संगठनों को व्यापक रूप से जोड़ना चाहिए ताकि एड्स रोधी दवाओं को तेजी से विकास किया जा सके।
उन्होंने स्वास्थ्य बीमा की जरूरत पर भी जोर दिया ताकि जरूरतमंदों पर इलाज के खर्च के बोझ को कम किया जा सके। ली ने कहा कि 13वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2016-2020) में एड्स बचाव एवं इलाज की कार्यकारी योजना को जल्द से जल्द लागू करने की योजना है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अक्टूबर के अंत तक चीन में 575,000 लोग एचआईवी/एड्स से पीड़ित पाए गए हैं। वहीं, एड्स संक्रमण से 1,77,000 लोगों की मौत हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath