केरल फिल्मोत्सव : दिखाई जाएंगी दुनियाभर की 50 फिल्में

तिरुवनंतपुरम, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। केरल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव (आईएफएफके) से शुक्रवार (4 दिसंबर) को पर्दा उठ जाएगा। इसमें दुनिया भर की करीब 50 फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें एक फिल्म ऐसी है जिसे एशिया के सिने दर्शकों को पहली बार देखने का मौका मिलेगा।

चार दिसंबर से शुरू हो रहा आठ दिवसीय उत्सव आईएफएफके इस साल का संभवत: अंतिम बड़ा फिल्म महोत्सव होगा, लेकिन इसके बावजूद फिल्मकार अपनी फिल्मों के प्रीमियर के लिये इस महोत्सव का इंतजार कर रहे हैं। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन्स (एफआईएपीएफ) द्वारा मान्यता और कुल 5 करोड़ के मामूली बजट के बावजूद, यह फिल्मोत्सव महत्व के मामले में अन्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों के सापेक्ष है।

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में होने वाला यह महोत्सव उभरती दुनिया के सिनेमा पर केंद्रित है। इस प्रतियोगिता में सच्ची कहानियों पर आधारित और नए फिल्म निर्माताओं व महिला निर्देशकों के कार्यो को दर्शाने पर जोर दिया जाता है। इसमें एशिया, अफ्रीका और लातिनी देशों से ही फिल्मों को शामिल किया जा सकता है।

महोत्सव के कार्यक्रमों में से हर चीजों को विषय के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है। ‘कंटेम्पररी मास्टर’ के लिए वार्षिक पूर्वावलोकन के लिए विषय की पसंद को देखते हुए इस साल फ्रेंच रोमानी निर्देशक टोनी गैटलिफ की 25 सेकंड की सिग्नेचर फिल्म (प्रत्येक संस्करण के लिए अद्वितीय एक सिनेमाई स्निपिट जिसने उनके संबंधित लोकाचार को एन्कप्सलेट किया हो) ने वाद- विवाद और बहस के लिए आधार तैयार किया है।

प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए इस साल डेरियुश मेहरजुई को चुना गया। 1970 के दशक के बेहद प्रभावशाली ईरानी नई लहर आंदोलन के आइकन डेरियुश मेहरजुई की कृति ने सेमिनार और महोत्सव दोनों में नया आयाम जोड़ा है। इसके अलावा कई और फिल्में भी है।

कई पुरस्कार विजेताओं, ऑस्कर नामित और प्रीमियर सहित लगभग 180 फिल्मों को, शहर भर में 13 आयोजन स्थलों पर दर्शकों से खचाखच भरे हाउस में दिखाया जाएगा। सुप्रसिद्ध छायाकार- निर्देशक और आईएफएफके 2015 के अध्यक्ष (सलाहकार समिति) शाजी एन. करुण ने कहा, “यहां इस वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों का प्रतिनिधित्व होगा।” उन्होंने कहा, “यह फिल्मोत्सव इस साल का अंतिम फिल्मोत्सव है और इस कारण कई बार हमारे बजट को अन्य फिल्मोत्सवों द्वारा ले लिया जाता है।”

इस समारोह के आकर्षणों में से एक आकर्षण उस्ताद जाकिर हुसैन की प्रस्तुति होगी, जो शुक्रवार को उद्धाटन समारोह के दौरान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493