सीरिया में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने जा रहे 2 नागरिक पकड़े

पेरिस, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। लीबिया में आतंकवादी शिविर से जुड़ने जा रहे फ्रांस के दो नागरिकों को इस माह की शुरुआत में ट्यूनीशिया से गिरफ्तार कर लिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 19 और 20 वर्षीय युवक को लीबिया से लगती ट्यूनीशिया की दक्षिणी सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया। वे दोनों सीरिया में कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ मिलकर काम करने से पहले लीबिया में आतंकवादी प्रशिक्षिण शिविर में शामिल होने जा रहे थे।

उन दोनों को 13 नवंबर को फ्रांस के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

पिछले सप्ताह फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और इटली के प्रधानमंत्री मतेओ रेंजी ने लीबिया में आईएस का सामना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत पर जोर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493