मेड्रिड, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के कोच डिएगो सिमोन ने फुटबॉल सत्र के समापन से पहले पुर्तगाल अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी टियागो के स्वास्थ्य में जल्द सुधार की कामना की।
चोटिल होने के कारण पुर्तगाली खिलाड़ी को चार माह तक खेल से दूर रहना पड़ेगा। कोच ने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि ‘दूसरा टियागो खोजना काफी मुश्किल है।’
समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, पिछले शनिवार को ला लीगा के 13वें सप्ताह में एस्पानोल के खिलाफ खेलते हुए टियागो गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। उनका दाएं घुटने में फ्रैक्चर हो गया था और रविवार को उनके घुटने की सफल सर्जरी हुई।
सिमोन ने सोमवार को बताया, “सही कहूं तो दूसरा टियागो खोजना मुश्किल है।”
टियागो के स्थान पर विकल्प स्वरूप उपयुक्त खिलाड़ियों के अनुभव के बारे में कोच ने कहा कि 34 साल के टियागो का अनुभव 27 या 28 साल के खिलाड़ियों से काफी अधिक है।
अर्जेटीना के कोच ने कहा, “हम उपयुक्त खिलाड़ियों कोके, सॉल, माटियास या गाबी के साथ काम करेंगे और देखेंगे कि कौन अच्छा कर सकता है।”
dharmpath.com dharmpath