वॉशिंगटन, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष, पॉल रयान ने राष्ट्रपति बराक ओबामा को 12 जनवरी, 2016 को उनके अंतिम ‘स्टेट ऑफ यूनियन’ संबोधन के लिए आमंत्रित किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रयान ने सोमवार को ओबामा को लिखे एक पत्र के माध्यम से कहा, “नव वर्ष में हमारे पास यह अवसर और जिम्मेदारी दोनो है कि हम देश-विदेश में राष्ट्र हित को आगे बढ़ाने के लिए सोचें।”
रयान ने आगे कहा, “हमारी यह जिम्मेदारी भी है कि हम अमेरिकियों के सामने खड़ी चुनौतियों के लिए समाधान सुझाएं।”
अमेरिका में ‘स्टेट ऑफ यूनियन’ पारंपरिक रूप से राष्ट्रपति का वार्षिक संबोधन है, जिसके तहत वह देश और प्रशासन के विधायी एजेंडे के हालात पर कांग्रेस के एक संयुक्त सत्र को संबोधित करते हैं।
dharmpath.com dharmpath