इस्लामाबाद, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। कराची में मंगलवार को सैन्यकर्मियों की एक जीप पर हमला किया गया, जिसमें कम से कम दो सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।
समाचार चैनल जियो टीवी की रपट के मुताबिक, हमला ‘एम. ए. जिन्ना रोड’ पर हुआ था, जिसमें दो सैन्यकर्मी घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।
हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस और कानून प्रवर्तन से जुड़ीं अन्य एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है।
dharmpath.com dharmpath