पेरिस, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद ने जलवायु परिवर्तन पर महत्वपूर्ण सम्मेलन (सीओपी-21) के दौरान यहां ग्रैमी पुरस्कार विजेता व भारतीय मूल के संगीतकार रिकी केज के नए संगीत अलबम ‘शांति समसारा-वर्ल्ड म्यूजिक फॉर एनवॉयरन्मेंटल कॉशियसनेस’ को लांच किया।
इस संगीत एलबम को अंतर्राष्ट्रीय सौैर गठबंधन (आईएसए) के लांचिंग को लेकर एक समारोह के दौरान लांच किया गया और अलबम के एक म्यूजिक वीडियो को वहां मौजूद दुनिया के विभिन्न देशों के नेताओं को दिखाया गया।
‘शांति समसारा’ में दुनिया के 300 से अधिक संगीतकारों ने हिस्सा लिया है, जिसमें पर्यावरण के प्रति जागरूकता को दर्शाया गया है।
रिकी केज ने एक बयान में कहा, “सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों से प्रेरित होकर मेरे मन में अलबम का विचार आया।”
उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि एक संगीतज्ञ होने के कारण ही मुझे यह दिन देखने का मौका मिला। मेरे संगीत को महसूस करने के लिए दुनिया में छोटा सा ही सही बदलाव लाइए।”
अलबम में बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन, हॉलीवुड अभिनेत्री फ्रांसेज फिशर व बाफ्टा पुरस्कार विजेता रोसाना अरकेते संस्कृत के छंदों को पढ़ते नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath