ऑलोंगापो शहर के रीजनल ट्रायल कोर्ट ने अमेरिका के नौसैनिक लांस कोरपोरल जोसेफ स्कॉट पेम्बर्टन को अक्टूबर 2014 में हुई जेफरी ‘जेनिफर’ लौडे (26) की हत्या का दोषी पाया है।
अदालत बेईमानी व हत्या की अन्य वजहों के न मिलने की वजह से अभियोग पक्ष की इस बात से सहमत नहीं हुई कि पेम्बर्टन ने जानबूझकर हत्या की।
अमेरिकी नौसैनिक को मामले की गंभीरता कम करने वाली दो परिस्थितियों, जुनून एवं घबराहट और नशे की वजह से भी कम सजा मिली है।
पेम्बर्टन ने पिछले साल अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान कबूला था कि ऑलोंगापो शहर के बंदरगाह पर उसका जहाज आकर खड़ा हुआ था। वहां एक लॉज में वह और जेफरी शारीरिक संबंध बनाने वाले थे, उसी दौरान उसे पता चला कि जेनिफर महिला नहीं है, जिस पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
अदालत ने पेम्बर्टन को जेफरी के परिवार को हर्जाना देने का भी आदेश दिया है।
dharmpath.com dharmpath