म्यांमार : राष्ट्रपति ने सू की से मुलाकात की

नेपेदा, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। म्यांमार के राष्ट्रपति यू थेन सेन ने बुधवार को हाल ही में हुए आम चुनाव में बहुमत हासिल कर चुकीं विपक्षी दल की नेता आंग सान सू की से राष्ट्रपति निवास में मुलाकात की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की अध्यक्ष सू की ने आठ नवम्बर को चुनाव में पार्टी की जीत के बाद 11 नवम्बर को सेन को पत्र लिखकर चुनाव के बाद सरकार परिवर्तन के मामले में चर्चा करने का आग्रह किया था। इसी के मद्देनजर यह बैठक हुई है।

यह बैठक संसद अध्यक्ष यू श्वे मान के साथ सू की की 19 नवम्बर की बातचीत के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने अगले कार्यकाल के लिए समन्वय और सहयोग से संसद के गठन लिए राष्ट्रीय सुलह और एकीकरण पर सहमति जताई थी।

इस मुलाकात के बाद बुधवार को ही सू की की रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ सीनियर जनरल मिन आंग हैंग से मुलाकात तय है।

आंग हैंग ने इससे पूर्व शपथ ली थी कि सशस्त्र सेनाएं नई सरकार के साथ मिलकर देश की स्थिरता, शांति और विकास के लिए काम करेंगी।

संसद का वर्तमान कार्यकाल 31 जनवरी, 2016 को समाप्त होगा।

संविधान के अनुसार राष्ट्रपति के चुनाव सहित फरवरी में नई सरकार के गठन की संभावना है।

संविधान के मुताबिक विदेशी नागरिकता के कारण सू की राष्ट्रपति नहीं बन सकतीं।

नई सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रपति मनोनीत करने का अधिकार होते हुए भी एनएलडी ने अभी तक राष्ट्रपति पद के लिए चयनित व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493