नेपेदा, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। म्यांमार के राष्ट्रपति यू थेन सेन ने बुधवार को आठ नवम्बर को हुए आम चुनाव में विपक्षी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की भारी जीत के बाद देश में व्यवस्थित सत्ता हस्तांतरण के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष आन सांग सू की से बातचीत की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति के प्रवक्ता यू यी हट ने कहा कि यू थेन सेन ने एनएलडी नेता को संसदीय चुनाव में पार्टी की जीत के लिए बधाई दी।
बातचीत के दौरान सू की ने एनएलडी को चुनाव प्रकिया में फिर से सम्मिलित करने देने के लिए 2012 के कानून में संशोधन करने, अन्य पार्टियों से सहयोग के लिए और वादे के अनुसार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।
यू यी हट के मुताबिक, दोनों पक्षों ने चुनाव के बाद देश में सरकार परिवर्तन की प्रक्रिया पर भी चर्चा की।
नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की अध्यक्ष सू की ने आठ नवम्बर को चुनाव में पार्टी की जीत के बाद 11 नवम्बर को सेन को पत्र लिखकर चुनाव के बाद सत्ता हस्तांतरण के मामले में चर्चा करने का आग्रह किया था। इसी के मद्देनजर यह बैठक हुई है।
यह बैठक संसद अध्यक्ष यू श्वे मान के साथ सू की की 19 नवम्बर की बातचीत के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने अगले कार्यकाल के लिए समन्वय और सहयोग से अगले कार्यकाल के लिए संसद के गठन हेतु राष्ट्रीय सुलह और एकीकरण पर सहमति जताई थी।
इस मुलाकात के बाद सू की की रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ सीनियर जनरल मिन आंग हैंग से भी मुलाकात तय है।
dharmpath.com dharmpath