मुंबई, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 51.56 अंकों की गिरावट के साथ 26,117.85 पर और निफ्टी 23.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,931.35 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 69.98 अंकों की तेजी के साथ 26,239.39 पर खुला और 51.56 अंकों या 0.20 फीसदी गिरावट के साथ 26,117.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,256.42 के ऊपरी और 26,041.68 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। ल्युपिन (3.24 फीसदी), टाटा स्टील (2.46 फीसदी), बजाज ऑटो (1.55 फीसदी), मारुति (1.47 फीसदी) और सिप्ला (1.35 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भारतीय स्टेट बैंक (1.83 फीसदी), इंफोसिस (1.53 फीसदी), भेल (1.42 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.21 फीसदी) और एचडीएफसी (1.15 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.80 अंकों की तेजी के साथ 7,976.70 पर खुला और 23.55 अंकों या 0.30 फीसदी गिरावट के साथ 7,931.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,979.30 के ऊपरी और 7,910.80 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। मिडकैप 21.75 अंकों की तेजी के साथ 11,097.78 पर और स्मॉलकैप 0.99 अंक की तेजी के साथ 11,690.45 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। स्वास्थ्य सेवा (0.87 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.70 फीसदी), दूरसंचार (0.51 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.45 फीसदी) और धातु (0.40 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- बैंकिंग (1.03 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.86 फीसदी), वित्त (0.85 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.71 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.64 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,470 शेयरों में तेजी और 1,325 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 142 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath