राष्ट्रगान के लिए खड़े न होने पर पीटना तालिबान जैसी हरकत : वर्मा

मुंबई, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार रामगोपाल वर्मा ने एक थिएटर में राष्ट्रगान के दौरान खड़े न होने वाले एक मुस्लिम परिवार को थिएटर से बाहर जबरन निकालने को तालिबान जैसी हरकत करार दिया है। राष्ट्रगान फिल्म शुरू होने से पहले बजाया गया था।

वर्मा ने बुधवार को ट्वीट किया, “इज्जत दिल से आती है, उसे थोपा नहीं जा सकता। राष्ट्रगान के लिए खड़े न होने पर लोगों को पीटना पूरी तरह से तालिबान जैसी हरकत है।”

‘सरकार’, ‘शूल’, ‘द अटैक ऑफ 26/11’ जैसी फिल्में बनाने वाले वर्मा ने कहा, “थिएटर में राष्ट्रगान बजने के दौरान खड़े न होने वाले लोगों को पीटना असहिष्णुता का चरम है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493