‘मुंबई-अहमदाबाद बुल्लेट रेल लाइन खर्च 98000 करोड़ रुपये’

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि मुंबई से अहमदाबाद के बीच 505 किलोमीटर लंबी बुलेट रेल लाइन बिछाने पर 98 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि संयुक्त परियोजना व्यवहार्यता अध्ययन में यह अनुमान पेश किया गया है। यह अध्ययन भारतीय रेल और जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) ने संयुक्त रूप से कराया है।

सिन्हा ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा, “जापान सरकार ने मुंबई-अहमदाबाद तेज रफ्तार गलियारे के लिए सहायता पैकेज प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें तकनीकी, संचालन और रखरखाव और वित्तीय सहायता शामिल है और जिनके लिए कुल परियोजना खर्च के 81 फीसदी के बराबर ऋण देने का प्रस्ताव दिया गया है।”

उन्होंने कहा, “ब्याज दर तथा अन्य शर्ते अभी तय नहीं हुई हैं। किसी और देश ने परियोजना के लिए इस तरह की सहायता का प्रस्ताव पेश नहीं किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493