दिल्ली टेस्ट : विजय आउट, भोजनकाल तक भारत के 60 रन (लीड-1)

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ गुरुवार को शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरली विजय का विकेट गंवाकर भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में 60 रन बना लिए हैं।

शिखर धवन 31 और चेतेश्वर पुजारा 14 रनों पर खेल रहे हैं। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े हैं। धवन ने 71 गेंदों का सामना कर चार चौके लगाए हैं जबकि पुजारा ने 29 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़ा है।

विजय 30 के कुल योग पर डीन पेड की गेंद पर स्लिप में हाशिम अमला के हाथों लपके गए। विजय ने 59 गेंदों का सामना कर 12 रन बनाए। 12वें ओवर क तीसरी गेंद पर विजय केल एबॉट की गेंद पर दूसरे स्लिप में लपक लिए गए थे लेकिन उनका सौभाग्य था कि वह गेंद नो बॉल करार दी गई।

उस समय विजय 10 रनों पर खेल रहे थे। भारत ने काफी धीमी शुरआत की। मैच का पहला चौका 12.2 ओवर में लगा। यह बतौर कप्तान विराट कोहली का अपने घरेलू मैदान पर पहला टेस्ट है।

भारत ने एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया। अमित मिश्रा के स्थान पर उमेश यादव को मौका दिया गया। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने तीन बदलाव किए। स्टीयान वान जिल, कागिसो राबाडा और साइमन हार्मर को बाहर रखा गया जबकि उनकी जगह तेम्बा बायूमा, डेन पीड और केल एबॉट को मौका मिला।

चार मैचों की सीरीज में भारत ने फिलहाल 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है और इस मैदान पर उसके रिकार्ड को देखते हुए यही लगता है कि भारत आसानी से यह सीरीज 3-0 से जीत लेगा। यह जीत भारत को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचा देगा।

भारत कोटला में बीते 12 साल से टेस्ट मैचो में अजेय है। इस मैदान पर भारत ने 1993 के बाद से कोई मैच नहीं गंवाया है। वर्ष 1987 में भारत को इस मैदान पर वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली थी। उसके बाद से भारत ने यहां खेले गए 10 में से नौ टेस्ट जीते हैं।

साल 2007 में आस्ट्रेलिया के साथ खेला गया टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। अंतिम हार इस मैदान पर 2013 में भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें भिड़ी थीं, जिसमें भारत ने तीन दिनों में जीत हासिल की थी। 1976 में बिशन सिंह बेदी के बाद कोटला में दिल्ली का कोई खिलाड़ी भारतीय टीम की कप्तानी कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493