अंतरंग दृश्य फिल्माना आसान नहीं था : विशाल पंड्या

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। निर्देशक विशाल पंड्या की फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ का ट्रेलर जब से लॉन्च किया गया था तब से यह काफी चर्चा में है। रोमांस, रोमांच और अंतरंग दृश्यों की डोज से भरपूर फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ को लेकर उनका कहना है कि उनके लिए अंतरंग दृश्यों को शूट करना आसान नहीं था।

फिल्म के कलाकारों के साथ आईएएनएस कार्यालय में बुधवार को आए पंड्या ने कहा, “अंतरंग दृश्यों को लेकर अभिनेताओं से सवाल किए जाते हैं कि क्या आप सहज महसूस कर रहे थे? लेकिन जो इन दृश्यों को फिल्माता है, उससे पूछिए कि यह कैसे किया जाता है। मेरे लिए भी यह बेहद मुश्किल था। मैं भी ये सीन खत्म करने की जल्दी में था।”

पंड्या के मुताबिक कई ऐसे दृश्य होते हैं जो अभिनेता/अभिनेत्रियां नहीं करना चाहते, लेकिन कहानी की मांग को देखते हुए उन्हें यह करना पड़ता है।

पंड्या ने कहा, “यह हमारे काम का हिस्सा है। कई ऐसे दृश्य हैं जो हम नहीं करना चाहते, लेकिन हमें करने पड़ते हैं। यह अभिनेताओं और निर्देशकों दोनों के लिए समान है।”

‘हेट स्टोरी 3’ के मुख्य कलाकारों में शरमन जोशी, जरीन खान, करण ग्रोवर सिंह और डेजी शाह शामिल हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493